
x
Bihar बिहार: बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव से लेकर शहर तक भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान त्रिशूलधारी को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की आकर्षक बारात भी निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा सिद्धेश्वर धाम गुलाबबाग, शिव मंदिर प्रखंड मुख्यालय परिसर, शिव मंदिर महेंद्रपुर, सार्वजनिक शिव मंदिर मझुआ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। बुधवार को सैकड़ों शिव भक्तों ने सौरा नदी पूर्णिया सिटी काली मंदिर परिसर से जल भरकर शिव मंदिर प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचे और भगवान शिव को जल चढ़ाया। प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में महादेव सेना संघ के बैनर तले शिव भक्तों ने शिव बारात निकाली।
जिसमें दूल्हा बने बाबा भोले के साथ-साथ विष्णु, ब्रह्मा सहित सभी देवी-देवता, भूत-प्रेत, बेताल, डाकिन, किचनी, नंदी, वृंगी, देव-दानव, गंधर्व सहित ढोल-नगाड़े नृत्य सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल थीं। बारात का मुख्य आकर्षण नंदी महाराज व बेताल पचीसी थे जो अपने करतब से लोगों को अचंभित कर रहे थे। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर की देखभाल का जिम्मा पिछले 12 वर्षों से महादेव सेना संघ संभाल रहा है। इसके अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में आसपास के सैकड़ों युवा महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
TagsBiharशिव बारातश्रद्धालुओंभीड़BiharShiv Baratdevoteescrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





