
x
Bihar बिहार: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात के 12 बजते ही बाबा गरीबनाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। रात 11 बजे के बाद डाक कांवरियों का जत्था भी शहर में प्रवेश करने लगा। जिला प्रशासन की टीम हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी की ओर जाने वाले डाक कांवरियों को रास्ता दे रही थी। इसके बाद उन्हें प्रभात सिनेमा चौक से साहू रोड और माखन साह चौक होते हुए मंदिर भेजा गया।
सेवा दल के सदस्य दंड देने वाले महिला-पुरुष कांवरियों और पैदल चलने में असमर्थ डाक कांवरियों को मंदिर तक पहुंचने में मदद कर रहे थे। बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों की कतार रात 10 बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी। इसके साथ ही पूरा कांवड़ पथ कांवरियों के जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि कांवड़ियों के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। अरघा से जलार्पण रात 12 बजे से शुरू हो गया है और सोमवार दोपहर तक चलेगा।
TagsBiharबाबा गरीबनाथजलाभिषेकभीड़BiharBaba GaribnathJal AbhishekCrowd जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





