
x
Bihar बिहार: बिहार में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर मोहल्ले में छात्र वरुण कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना के अमीरगंज मोहल्ला निवासी राकेश कुमार का पुत्र वरुण कुमार बुधवार को शहर के धरमपुर में अपने दोस्त से मिलने गया था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story





