बिहार

Bihar : अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली

Sarita
2 Jun 2025 12:47 PM IST
Bihar : अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली
x
Bihar : बिहार के सीवान जिले में सोमवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा पुल के पास हुई. घायल व्यक्ति की पहचान धनौती ओपी के बढ़ेया गांव निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली के रूप में हुई है. उसे तत्काल सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई|
इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों का कहना है कि अमजद अली अपनी बेटी को शहर के महादेवा स्थित ट्यूशन छोड़ने गए थे. ट्यूशन से निकलकर वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी भादा पुल के पास बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली अमजद के हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए|
इसके बावजूद बदमाश फायरिंग करते रहे. जान बचाने के लिए अमजद ने पास के एक घर में शरण ली, जिससे उनकी जान बच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए| पुलिस ने अमजद का बयान दर्ज कर लिया है और बदमाश की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है. अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है|
Next Story