
x
Bihar बिहार: वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत से लौटकर दलान से अपने घर जा रहे बुजुर्ग किसान को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और जल्द ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू की जाएगी. जानकारी के अनुसार घायल किसान की पहचान नयागांव पूर्वी निवासी दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है|
जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह खेत से लौटने के बाद कुछ देर के लिए अपने दलान पर रुके थे. इसके बाद जैसे ही वे घर की ओर बढ़े तो आम के बगीचे के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने अचानक उन पर गोली चला दी. गोली सीधे उनके पीठ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और अमरनाथ सिंह को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया|
डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपराधी मौके से फरार हो गए. अमरनाथ सिंह के परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही उन्हें किसी से दुश्मनी की आशंका है. ऐसे में गोलीबारी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है|
TagsBiharकिसानबदमाशोंगोलीदहशत Biharfarmercriminalsbulletpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





