बिहार

Bihar: अपराधियों ने सरेआम दो युवकों पर की फायरिंग, अफरा-तफरी

Sarita
16 Feb 2026 9:23 AM IST
Bihar: अपराधियों ने सरेआम दो युवकों पर की फायरिंग, अफरा-तफरी
x
Bihar बिहार : बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा के पुलिस के दावे हवा हो गए। रविवार को रामकृष्ण नगर थाना इलाके के शिवाजी चौक पर मोटरसाइकिल सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।जानकारी के मुताबिक, घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के तौर पर हुई है। दोनों दोस्त स्कॉर्पियो कार में शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर सदर SDPO-2 रंजन कुमार सिंह और रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना आपसी झगड़े और पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक साल पहले भी झगड़ा हुआ था। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल आसपास के इलाके की जांच कर रही है
Next Story