
x
Bihar बिहार: बिहार के जहानाबाद में बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल कायम हो गया|
मिली जानकारी के अनुसार, घटना काको थाना क्षेत्र के पहल बिगहा गांव की है. मृतक महिला शिक्षिका की पहचान स्नेह लता के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. तभी 15 से 20 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान स्नेह लता को गोली लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला शिक्षिका स्नेह लता की मौत हो गई|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. वहीं, घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है|
TagsBiharअपराधियोंमहिलागोली Biharcriminalswomanshotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





