बिहार

Bihar : अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
4 May 2025 12:29 PM IST
Bihar  : अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar बिहार: बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बखरी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन (बैभैन) गांव की है। यहां बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। युवक को दो गोली लगी है, एक सिर में और दूसरी जांघ में। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान बैभैन निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पोते और राजो पासवान के बेटे नीतीश कुमार (28) के रूप में हुई है। नीतीश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि उसी समय तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने किसी के जरिए नीतीश को घर से बुलाया। जैसे ही वह घर से बाहर निकला, अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसे दो गोलियां लगी हैं।
गोली लगते ही स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे आनन-फानन में बेगूसराय पहुंचाया। वहां एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में उक्त गोलीबारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Next Story