
x
Bihar: बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया साइबर थाना पुलिस ने DIG के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चंपारण रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) हरकिशोर राय (IPS) का फर्जी Facebook अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी शुरू कर दी थी। इस मामले में राजस्थान के अलवर जिले से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
DIG के फर्जी Facebook अकाउंट से हो रही थी ठगी
बेतिया साइबर थाना को सूचना मिली थी कि DIG Harkishore Rai Fake Facebook Account के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। इस गंभीर मामले को देखते हुए तत्काल Cyber Crime Case No. 52/25 (दिनांक 12 नवंबर 2025) दर्ज किया गया। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (Cyber Crime) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।
Technical Analysis से आरोपी तक पहुंची पुलिस
तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम ने राजस्थान के अलवर जिले में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नाम: तस्लीम खान उर्फ तस्लीम
उम्र: 21 वर्ष
पिता: रफीक मोहम्मद
पता: कोटा खुर्द, थाना रामगढ़, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान)
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बेतिया लाकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
TagsBiharDIGठगीअपराधीगिरफ्तार Biharfraudcriminalarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





