
x
Bihar Crime: पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छौराहा पोखरा के पास बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड नंबर-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। रितिक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे इस घटना को सोची-समझी साजिश बता रहे हैं।
मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम विवेक पटेल और अमित सिंह उनके घर आए थे और बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने रितिक को अपने साथ ले गए थे। परिजनों का कहना है कि पार्टी के बाद घर लौटते समय छौराहा पोखरा के पास पहले से घात लगाए विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने रितिक को रोका। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मीरा देवी का कहना है कि उनका बेटा किसी से झगड़ा करने वाला नहीं था। अगर किसी से कोई दुश्मनी थी तो इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि रितिक को साजिश के तहत बुलाया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। उनका यह भी दावा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और किसी ने भी घायल रितिक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। देर रात तक कोई हथियार बरामद नहीं हो सका था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ।
TagsBihar Crimeयुवकहत्या Bihar Crimeyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





