
x
Bihar Crime : बिहार से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पश्चिम चंपारण जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़े आपसी विवाद में 18 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पप्पू कुमार उर्फ पप्पू शाह के रुप में हुई है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक युवक खून से लथपथ हालत में हरदिया मन के पास पड़ा है। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से उपजा बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पटीदारों के कुछ युवकों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने पप्पू को किसी बहाने हरदिया मन इलाके में बुलाया और वहां उस पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब कर दी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किए जाने की बात कही गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
TagsBihar Crimeयुवकहत्यादहशत Bihar Crimeyoung manmurderpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





