
x
Bihar Crime : नालंदा जिले के राजगीर शहर के हॉकी मैदान में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस की तत्परता से गिरियक थाना क्षेत्र के सतौआ निवासी मुखिया के पुत्र स्वर्गीय बलवीर यादव उर्फ बालो के पुत्र मंटू कुमार और जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रामदेव यादव के पुत्र बलिराम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि जिस स्कॉर्पियो से इस घटना को अंजाम दिया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस शर्मनाक घटना से राजगीर और गिरियक इलाके में आक्रोश फैल गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है|
वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. स्थानीय लोगों की सजगता से यह घटना सामने आई है. उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी सुरक्षा सह प्रभारी डीएसपी राजगीर रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजगीर के हॉकी मैदान में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लड़के एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।
लड़की गाड़ी के अंदर से मदद के लिए चिल्ला रही थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजगीर थाना पुलिस ने हॉकी मैदान को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से स्कॉर्पियो समेत भागने का प्रयास कर रहे दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर राजगीर थाना में बीएनएस के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि एसएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्कॉर्पियो गाड़ी से साक्ष्य एकत्र कर लिया है। रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।
जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों में समाज, प्रशासन और कानून व्यवस्था को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि अपराधियों में डर बना रहे और महिलाएं अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस कर सकें। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम में राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार, अपर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, अनि काजल कुमारी और राजगीर थाने के पुरुष व महिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
TagsBiharस्कॉर्पियोमहिलादुष्कर्मवाहनअपराधीगिरफ्तारBiharScorpiowomanrapevehiclecriminalarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





