बिहार

Bihar Crime: रेप के बाद की महिला की बेरहमी से हत्या

Sarita
17 Feb 2026 11:13 AM IST
Bihar Crime: रेप के बाद की महिला की बेरहमी से हत्या
x
Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार की रात एक 40 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद स्थानीय लोग आक्रोश में है, जिससे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रोह प्रखंड के समरैथा गांव की है। परिजनों ने बताया मृतका सोमवार रात अपने खेत में सिंचाई के लिए घर से निकली थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी मां की लाश निर्वस्त्र हालत में मिली थी, जिससे स्पष्ट है कि हत्या से पहले उनके साथ दरिंदगी की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, हालांकि स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
Next Story