
x
Bihar Crime: बिहार के किशनगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने उसकी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने रात के खाने में सब्जी नहीं बनाई थी. मृतक महिला 4 बच्चों की मां है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया. पूरा मामला दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के तारा बारी पंचायत के बेंट बारी वार्ड नंबर 8 का है, जबकि घटना बीते गुरुवार की है.
बिना मां के रह गए चार बच्चे
मृतक महिला की पहचान रूबी बेगम के रूप में हुई है. रूबी की मौत से चार बच्चे बिना मां के रह गए हैं. स्थानीय सरपंच ने बताया कि, सुबह-सुबह रूबी के देवर ने घर के आंगन में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया. तब जाकर ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि, पारिवारिक विवाद में पति अब्दुस शकूर ने इस घटना को अंजाम दिया है. कुल्हाड़ी से काटकर हत्या स्थानीय लोगों ने बताया कि, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था, इसी बीच गुरुवार की रात भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी पति इतना गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी पर कई बार वार किया। घटनास्थल पर खून की धार देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतका के परिजनों ने बताया कि, आरोपी पति ने खाने में सब्जी मांगी थी, लेकिन घर में सब्जी नहीं थी। इसी कारण मृतका रूबी ने सब्जी नहीं बनाई, जिससे गुस्साए पति ने यह हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। परिजनों ने हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग की है। एसडीपीओ ने की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश्वर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीपीओ मंगलेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBiharसब्जीपत्नीहत्याBiharVegetableWifeMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





