
x
Bihar Crime : बिहार के दरभंगा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है. उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा स्थित देवढ़ी पोखर के उत्तरवारी भिंडा स्थित प्रमोद सिंह के बगीचे का है, जहां पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जोगियारा इलाके में एक आम के बगीचे में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई|
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर ही धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है. मृतक युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। इतना ही नहीं हत्यारों ने युवक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जलाने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक की उम्र 20-24 साल के बीच है। पुलिस को उसकी जेब से खैनी का डिब्बा और 300 रुपये मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं खून से लथपथ युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
TagsBiharहत्यारोंयुवकमौतBiharmurderersyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





