बिहार

Bihar Crime :क्लीनिक के बाहर युवक लाश मिलने से मचा हड़कंप

Sarita
28 Nov 2025 9:16 AM IST
Bihar Crime :क्लीनिक के बाहर युवक लाश मिलने से मचा हड़कंप
x
Bihar Crime : मुजफ्फरपुर जिले में एक क्लिनिक के बाहर बेंच पर एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के ओल्ड मोतिहारी रोड पर हुई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के गंजबाजार निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। उसकी शादी सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। शव टी.एन. चौबे के क्लिनिक के पास सड़क किनारे बेंच पर मिला। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हो गई है। मृतक डीजे का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पास से एक मोबाइल फ़ोन मिला है और उसकी जांच की जा रही है। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story