
x
Bihar Crime : बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोस में शादी के माहौल के बीच मेहंदी लगाने गई एक 18 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिसका शव बाद में फंदे से लटका मिला। वहीं परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रविवार को पड़ोस में एक शादी के हल्दी समारोह का कार्यक्रम था, जिसमें लड़की शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम वहां से हाथों में मेंहदी लगाकर चली गई, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन चिंतित हो उठे। वही देर रात खोजबीन के दौरान उसका शव बांस के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की कॉलेज छात्रा थी। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया। शादी के माहौल को मातम में बदल दिया।
रेप के बाद मर्डर कीआशंका
परिजनों का दावा है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में मौत के घाट उतारकर शव को फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
TagsBihar Crimeशादीलापताछात्राहत्याweddingmissingstudentmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





