
x
Bihar Crime : बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने युवक पर तलवार से हमला किया. इस दौरान युवक की मां और बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और युवक की हत्या कर दी. चैत्री दुर्गा पूजा के दौरान प्रसाद खाने के दौरान हुआ विवाद इतना बड़ा हो गया कि सोमवार की देर रात अभिषेक कुमार की उसकी मां के सामने ही तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाने के हसन चौक के पास सड़क जाम कर हंगामा किया तो सदर एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया|
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से नगर थाने में पूछताछ चल रही है. मृतक की पहचान लालबाग निवासी अमरनाथ मंडल के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घायल अभिषेक कुमार को डीएमसीएच ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि चैत्री नवरात्रि के प्रसाद को लेकर विवाद तीन दिन पहले शुरू हुआ था। जिसमें मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मृतक की पिटाई कर दी थी।
बीती रात मृतक अपने परिजनों के साथ अपने दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान मूर्ति विसर्जन से लौटने के बाद आरोपी लड़कों ने मृतक अभिषेक पर तलवार से हमला कर दिया। मारपीट होते देख उसके परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी तलवार से हमला कर दिया गया। जिससे उसे बचाने का प्रयास करने वाले दो युवक भी घायल हो गए। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि प्रसाद को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मेरे भतीजे की पिटाई कर दी। बीती रात फिर उन्हीं लोगों ने घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
TagsBiharबेटेहत्या5 गिरफ्तारBiharsonmurder5 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





