
x
Bihar Crime : बिहार में सारण जिले के एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी है। वहीं इस दिल दहलाने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सिंगही गांव निवासी रामदेव राय की पत्नी सोनरपति देवी (74) से किसी बात पर नाराज होकर उसके पुत्र ने उसके सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
TagsBihar Crimeकहासुनीबेटेमाँहत्याBihar Crimealtercationsonmothermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





