
x
Bihar Crime : बिहार के पटना से सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह फतुहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह यह कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर गोलियां दाग दी। वहीं एक भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि एक के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।इधर मौके पर फतुहा थाना पुलिस तुरंत पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इधर घटना से इलाके में तनाव और शोक का माहौल बन गया है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBihar Crimeविवादगोलीबारीएकमौत Bihar Crimedisputeshootingone dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





