बिहार

Bihar Crime : 50 लाख की डकैती का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार

Sarita
14 Jan 2026 6:36 AM IST
Bihar Crime  : 50 लाख की डकैती का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार
x
Bihar Crime : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती की घटना का पुलिस ने महज कुछ दिनों में सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए 45 लाख रुपये से अधिक नकद, दो बाइक और घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया है। इस कार्रवाई को जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे आंजन पुल के पास बाइक सवार विक्रम कुमार सोनी को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें घायल कर करीब 50 लाख रुपये नकद से भरा बैकपैक लूट लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद मलयपुर थाना में कांड संख्या 04/2026 के तहत बीएनएस की धारा 310(2) में मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए इस डकैती कांड का सफल उद्भेदन किया।
5 अपराधी दबोचे गए, हथियार भी बरामद
पुलिस ने जिन पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वे सभी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं। पूछताछ में डकैती की योजना और उसमें शामिल नेटवर्क की पुष्टि हुई है।जमुई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story