
x
Bihar Crime : बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर लाभा पुल के पास हुए एक सड़क हादसे ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। विदेशी शराब से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टूनी देवी, पंचमनी देवी और प्रियम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कटिहार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया। शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकार क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद रोशना थाना पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने ट्रक से कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी प्रवीण दास के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब की यह खेप बेगूसराय ले जा रहा था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। टेक्निकल टीम तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।
TagsBihar Crimeहादसेतस्करीभंडाफोड़ Bihar CrimeAccidentsSmugglingExposure जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





