बिहार

Bihar Crime: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Sarita
9 Feb 2026 10:34 AM IST
Bihar Crime: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
x
Bihar Crime: बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह अधिवक्ता गणेश सहनी उर्फ आदर्श (45) हरपुर भिंडी से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान हरपुर भिंडी गांव के समीप तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद हुए।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के विरोध मे आक्रोशित लोगों ने जिले के ताजपुर स्थित गांधी चौक पर शव के साथ राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 को जाम कर दिया है, जिसके कारण मुजफ्फरपुर-ताजपुर-बरौनी मुख्य पथ पर यातायात बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Next Story