बिहार

Bihar Crime : 5000 के लिए नाबालिग की हत्या,इलाके में सनसनी

Sarita
25 Feb 2026 11:30 AM IST
Bihar Crime : 5000 के लिए नाबालिग की हत्या,इलाके में सनसनी
x
Bihar Crime : बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के डंबरबीघा गांव के पास एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हुई। सिर्फ ₹5,000 के विवाद में 17 साल के सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने बताया कि सौरव पर किसी का ₹5,000 बकाया था। बकाया रकम लेने के लिए उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था। जैसे ही सौरव अपने दोस्त के साथ डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा, बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि सौरव के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। इस घटना से पूरा इलाका हिल गया है और परिवार सदमे में है। गांव वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या पहले से तय थी और सोची-समझी रणनीति के तहत की गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजगीर DSP सुनील कुमार सिंह, राजगीर थाना हेड रमन कुमार और दीपनगर थाना हेड राजमणि पावापुरी तुरंत BIMS हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने गुस्साए घरवालों को शांत किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। DSP ने बताया कि यह हत्या पैसे के लेन-देन के झगड़े का नतीजा है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। वारदात की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरी जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में डर फैल गया है।
Next Story