
x
Bihar Crime: पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। लड़की घर पर अपनी मां के साथ अकेली रहती थी। मां मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रही थी। एक महिला नाबालिग को काम कराने के लिए ले गई और उसे दो वहशियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी। वैशाली में चलती ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इस बीच पुलिस नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराने में जुट गई है। मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिला लड़की को काम के बदले पैसे का लालच देकर घर से ले गई और लड़की को ट्रक में डालकर महिला फरार हो गई। चलती ट्रक में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को ट्रक से उतारकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और घर वालों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दो युवकों ने ट्रक में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
घटना के संबंध में महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि युवती से पूछताछ में पता चला कि एक महिला युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके घर से ले गई थी। युवती को ट्रक में बिठाकर दो युवकों को सौंप दिया गया। दोनों युवकों ने ट्रक में ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद बदमाशों ने युवती को हकीमपुर मंदिर के पास ट्रक से उतार दिया और फरार हो गए। युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित महिला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद निसार की पत्नी पतिजा खातून उर्फ फूलो देवी है। पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
TagsBiharट्रकनाबालिगसामूहिकदुष्कर्म Bihartruckminorgangrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





