
x
Bihar Crime : रोहतास जिले से एक बार फिर पीट-पीट कर हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंग गांव में रविवार की सुबह मामूली विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में मातम और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जाती है।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लाल बहादुर राम रविवार की सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। जहां उन्होंने देखा कि गांव का हीं एक युवक उनके खेत में घास काट रहा है। लाल बहादुर राम ने जब इसका विरोध किया, तो उक्त युवक इनसे उलझ पड़ा और खेत में हीं पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार बताया जाता है। परिजनों के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से एवं सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। मामले में दिनारा थाने के चौकीदार लल्लू पासवान ने बताया कि अरंग गांव में घास काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पटीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर राम की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsBihar Crimeअधेड़हत्याजांचपुलिस Bihar Crimemiddle-aged manmurderinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





