
x
Bihar Crime: जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है. जहां, दो लोगों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, गैंगरेप की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के केदाराबाद गांव में दो लोगों ने पहले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. उसके बाद उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. घटना के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की बेहोशी की हालत में मिली, फिर लोगों ने उसे होश में लाया और किसी तरह उससे पूछताछ की|
जिसके बाद पीड़िता ने इशारों में दो लोगों का नाम बताया. नाम सुनते ही लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी बछवाड़ा थाने को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है|
TagsBiharलड़कीदुष्कर्मआरोपीगिरफ्तारBihargirlrapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





