बिहार

Bihar Crime: जमीनी विवाद की बलि चढ़ा इंटर छात्र,मचा हड़कंप

Sarita
8 March 2025 12:47 PM IST
Bihar Crime:  जमीनी विवाद की बलि चढ़ा इंटर छात्र,मचा हड़कंप
x
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार की शाम अपने ननिहाल आए इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या (छात्र हत्या) कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदह मोहल्ला के वार्ड 36 में हुई। मृतक की पहचान जितवारपुर बुलेचक गांव निवासी अशोक राय के पुत्र आयुष कुमार (22) के रूप में हुई है।
आयुष इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मगरदह मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को आयुष घरेलू सामान लाने के लिए बाइक से बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। गोली आयुष के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंच गई|
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के पिता अशोक राय पेंटर का काम करते हैं. उन्होंने अपने ससुराल के पड़ोसी साजन कुमार पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उनके बेटे को निशाना बनाया गया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है|
Next Story