
x
Bihar Crime: बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. दरअसल, यहां एक ससुर ने अपनी बहू की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं, इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटासागर गांव की है. मृतक बहू की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान खेलन मांझी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खेलन मांझी ने तलवार से बहू खुशबू देवी के गर्दन पर हमला कर दिया. जिससे खुशबू देवी की मौके पर ही मौत हो गई|
हालांकि, घटना को अंजाम देने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर खेलन मांझी फरार हो गया. बताया जा रहा है कि खुशबू देवी पांच साल पहले आरोपी खेलन मांझी के बेटे से शादी कर उसके घर आई थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
TagsBiharससुरकाटीबहूगर्दन Biharfather-in-lawcutsdaughter-in-law'sneckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





