
Bihar Crime : आज गुरुवार की सुबह बिहार के पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया.मिली जानकारी के अनुसार, घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा में हुई. घायल शिक्षक की पहचान अररिया जिले के निवासी 41 वर्षीय मो. जुनैद आलम के रूप में हुई है, जो जानकीनगर के मध्य विद्यालय चैनपुरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षक जब घर से स्कूल के लिए निकले तो लुटेरों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया. शिक्षक ने जब लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है|हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है |





