
x
Bihar Crime: बाढ़ अनुमंडल के गुलाबबाग चौक पर होली मिलन समारोह के दौरान सरेशाम फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान करण उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो लहरिया पोखर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुलाबबाग चौक के पास एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ता देख करण उर्फ छोटू दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए आगे आया। इसी बीच स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान करण के घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पटना में जारी है।घटना के पीछे विवाद की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी सनी कुमार ने बताया कि शोरूम उद्घाटन के दौरान आयोजित होली मिलन समारोह में अचानक विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की गई। इस संबंध में बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।
TagsBihar Crimeहोली मिलनफायरिंगयुवकघायलBihar CrimeHoli gatheringfiringyouth injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





