
x
Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां आज यानी शुक्रवार (9 जनवरी,2026) को जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौली गांव का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शख्स का गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से किसी जमीन को लेकर झगड़ा था।
वहीं जब आज सुबह बुजुर्ग शख्स घर से बाहर किसी काम के लिए निकला तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बुजुर्ग शख्स की जान चली गई। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए।सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
TagsBiharCrimeविवादबुजुर्गहत्या BiharDisputeElderly manMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





