
x
Bihar Crime: आरोपी शराब के नशे में घर आया था। वह बिना किसी बात के परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने लगा। जब माता-पिता ने विरोध किया तो उसने सभी की पिटाई शुरू कर दी। उसने अपने पिता को इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीवान में नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं जब उसकी मां बीच-बचाव करने गई तो उसे भी बेरहमी से पीटा। मां की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी रविवार की रात शराब के नशे में घर आया और परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने लगा। जब माता-पिता ने विरोध किया तो दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें पिता की मौत हो गई।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हदीश अंसारी के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान हदीश अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी हदीशन खातून के रूप में हुई है। हत्या के आरोपी हदीश अंसारी के बड़े बेटे का नाम किताबुद्दीन अंसारी है।
Next Story





