
x
Bihar Crime : बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रणोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि गौराही हरियो गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने एक ठिकाने पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी कट्टा और सुतली से बने देशी बम (लहसुनिया बम) बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि सरस्वती मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौटने के दौरान गाना- बजाना और नाचने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक गुट की ओर से सुतली से निर्मित देशी बम फेंका गया, जिससे तीन युवक घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती तीनों युवकों की स्थिति सामान्य है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी। घटना के बाद क्षेत्र में उत्पन्न तनाव अब पूरी तरह नियंत्रित है और विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। दंडाधिकारी की निगरानी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
TagsBiharCrimeमूर्ति विसर्जनविवाद4 युवकघायलBiharIdol immersionDispute4 youthsInjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





