बिहार

Bihar Crime : गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, पत्नी बोली- वो मुझे मारता था, इसलिए

Sarita
17 March 2025 9:09 AM IST
Bihar Crime :  गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, पत्नी बोली- वो मुझे मारता था, इसलिए
x
Bihar Crime : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर शनिचंदा गांव के निकट गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शनिचंदा गांव निवासी तेरस महतो के पुत्र मंटू महतो (26) के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पत्नी की ओर से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पत्नी संगीता कुमारी ने मढ़ौरा थाने में पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसका पति शराब पीकर अपने परिजनों के साथ मारपीट करता था। जिसके कारण उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
Next Story