
x
Bihar Crime: सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड-4 में सोमवार की देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने मुरही मिल संचालक और उसके बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छोटेलाल को जांघ और बेटे सुंदर कुमार को पैर में गोली लगी है। मामले की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडेय, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। घायल पिता-पुत्र ने आशंका जताई है कि अपराधी लूटपाट की नीयत से घर में घुसे और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। वहीं, पुलिस फिलहाल लूटपाट और अन्य कारणों की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है। घायल सुंदर कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मेरी बहन ने पूछा कि भैया सो गए हैं क्या।
चूंकि मैं जगा हुआ था, इसलिए मैंने पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है। मेरी बहन ने कहा कि कोई दरवाजा खटखटा रहा है। जिसके बाद मैंने दरवाजा खोला तो देखा कि पांच-छह लोग खड़े थे। उनमें से चार मेरे कमरे में घुस आए। उन्होंने मुझे गोली मारने की धमकी दी और कहा कि जो कुछ भी है निकाल लो। मैंने कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है। इसी बीच आवाज सुनकर मेरे पिता भी उठकर बाहर आ गए। गोलीबारी की घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन को प्रिजर्व कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल के बयान में अभी कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। एफएसएल द्वारा क्राइम सीन से खून एकत्रित किया गया है।
TagsBiharअपराधियोगोलियांपिता-पुत्रगोलीBiharcriminalsbulletsfather-sonbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





