बिहार

Bihar Crime: बदमाशों का फिर तांडव, मंदिर से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या

Sarita
7 Sept 2025 7:52 AM IST
Bihar Crime:  बदमाशों का फिर तांडव, मंदिर से लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या
x
Bihar Crime: बिहार के पटना में हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पटना के बाहरी इलाके सलीमपुर में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और भय फैल गया है।
मृतक की पहचान नीलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना पटना-बख्तियारपुर राजमार्ग पर शाहपुर गाँव के पास हुई, जब मृतक नीलेश कुमार और उनके परिवार के सदस्य अपनी नई खरीदी गई कार की पूजा करके मंदिर से लौट रहे थे। अंधाधुंध गोलीबारी में गोली लगने से नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्य खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया, "हथियारबंद बदमाश एक कार में सवार होकर आए और गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा, "आरोपियों की तलाश जारी है। घायलों के परिजनों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घटना का कारण आपसी रंजिश है।
Next Story
null