बिहार

Bihar Crime: 3 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी

Sarita
17 Jan 2025 12:26 PM IST
Bihar Crime:  3 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी
x
Bihar News: सीतामढ़ी में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने अपनी मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। मामला जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम नशे में धुत चाचा ने अपनी 3 साल की मासूम भतीजी के साथ हैवानियत की। मासूम की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मासूम बच्ची को बिस्कुट खिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर गांव के बगीचे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब बच्ची चिल्लाने लगी तो दुष्कर्मी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से जख्मी कर दिया।
इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वे जुट गए और आरोपी को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उसे उनके हवाले कर दिया। इधर, मासूम पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत गंभीर बताई है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर ब्लेड और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story