बिहार

Bihar Crime: झाड़ियों में मिले लापता युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Sarita
27 Feb 2025 12:18 PM IST
Bihar Crime: झाड़ियों में मिले लापता  युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी
x
Bihar Crime: बिहार में लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में पड़े शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक उर्फ ​​गोलू और मिक्कू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक 18 फरवरी को मेला घूमने बरमसिया गांव गए थे। तभी से दोनों लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने 22 फरवरी को बन्नूबगीचा थाने में युवकों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
वहीं, बुधवार को पुलिस ने दोनों युवकों का शव संदिग्ध हालत में झाड़ी से बरामद किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन वहीं, शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किऊल-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story