
x
Bihar Crime: बिहार में सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर वार्ड 10 में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया और फिर......
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बच्ची गुरुवार को करीब साढ़े 12 बजे अपनी छह वर्षीय छोटी बहन के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी क्रम में बीएमपी के समीप चौक पर एक व्यक्ति ने चॉकलेट और बिस्कुट देकर दोनों बहनों को अपने घर के अंदर ले गया और बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी क्रम में साथ आई छोटी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसी क्रम में आरोपी भाग निकला और बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल हो गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में भीमनगर पुलिस ने कांड संख्या 25/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने भी भीमनगर पहुंचकर मामले की जांच की और बताया कि लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
TagsBiharचॉकलेटलालचदुष्कर्मकोशिश Biharchocolategreedrapeattemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





