बिहार

Bihar Crime: जंगल में लकड़ी चुनने गई थी युवती, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

Sarita
20 Feb 2026 6:25 AM IST
Bihar Crime: जंगल में लकड़ी चुनने गई थी युवती, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा
x
Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के ही घने जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गई थी। वहीं परिजन युवती से थोड़ा आगे निकल गए। पीड़िता को अकेला देख बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन घने जंगल के बीच ले गए। परिजनों ने जब युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे तुरंत दौड़े। परिजनों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार होने लगे।
इधर रोते-बिलखते हुए पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिवार वालों ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। हालांकि, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिवार वालों ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story