बिहार

Bihar Crime: जमीन विवाद में 28 दिन के मासूम की बेरहमी से हत्या

Sarita
15 Feb 2025 11:25 AM IST
Bihar Crime:  जमीन विवाद में 28 दिन के मासूम की बेरहमी से हत्या
x
Bihar Crime : बिहार के बेतिया जिले में जमीन विवाद को लेकर 28 दिन की मासूम की हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पंचों के दबाव में बच्ची के शव को दफना दिया गया। लेकिन बाद में परिजनों ने शव को बाहर निकालकर थाने में मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बौरा परसौनी गांव की है। बताया जा रहा है कि मझौलिया के मंझरिया गांव निवासी ओम प्रकाश चौधरी की पत्नी सुरजीत देवी ने 28 दिन पहले अपने मायके में एक बच्ची को जन्म दिया था। गुरुवार को सुरजीत देवी के पिता का उसके पटीदारों से जमीन को लेकर विवाद हो गया।
इसी बीच जब सुरजीत देवी अपने बच्चे को गोद में लेकर बीच-बचाव करने पहुंची तो चचेरे भाइयों ने उसकी गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तुरंत पंचायत बुलाई गई। फिर पंचायत के दबाव में मासूम के शव को पहले दफनाया गया। लेकिन बाद में परिजनों ने शव को बाहर निकाला और थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Next Story