
x
Bihar Crime : बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छौराहा पोखरा के पास की है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय राकेश सिंह के पुत्र रितिक राज के रुप में हुई है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को उसके कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी का बहाना देकर घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हीं दोस्तों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद रितिक ने मौके पर ही दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि रितिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
TagsBihar Crimeयुवकहत्यासनसनीBihar Crimeyoung manmurderpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





