
x
Bihar Crime: बिहार के बांका जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। खेलने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले इन आरोपियों ने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। शुक्रवार की शाम जब वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी ये दोनों नाबालिग उसे सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। जब मासूम बच्ची ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बच्ची के शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना दी। शव की हालत देखकर ही ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया है और पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों नाबालिग आरोपियों को अब बाल सुधार गृह भेज दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने पूरे बांका जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव है।
TagsBihar Crimeबच्चीगैंगरेपमर्डरBihar Crimegirlgang-rapemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





