
x
Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामा के प्रेम-प्रसंग में 10 साल के भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम का शव 28 दिसंबर को कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा 22 दिसंबर से लापता था। 7 दिन बाद उसकी डेड बॉडी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।दरअसल, यह पूरा मामला जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लाहौर का है। मृतक की पहचान 10 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह क्रिकेट खेल रहे गांव के बच्चों ने कुंए में एक शव देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी गई। शव को बाहर निकालकर देखा तो शरीर पूरा सूजा हुआ था जबकि जीभ और आंखें बाहर आ गई थी।
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 9 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि बच्चे के मामा का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते लड़की के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
मृतक बच्चे के पिता ने कन्हैया नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता रजनीकांत का कहना है कि कन्हैया ने मेरी पत्नी को धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जब बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दी गई तो कन्हैया का नाम पुलिस को मौखिक रूप से बताया था। लेकिन पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। मैं कई बार थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाता रहा। लेकिन पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की। अगर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती तो मेरा बेटा बच सकता था। इधर, SDPO–2 रंजीत कुमार का कहना कि गुमशुदगी की लिखित शिकायत में किसी को आरोपी नहीं बताया गया था। केवल मौखिक रूप से आरोपी का नाम बताया गया था। वहीं बच्चे का शव मिलने के बाद कन्हैया को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharCrimeभांजेहत्याBiharnephewmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





