बिहार

Bihar : दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी

Sarita
25 April 2025 7:18 AM IST
Bihar : दंपत्ति  की बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
x
Bihar बिहार: खबर बगहा से है, जहां भारत-नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकि नगर थाना अंतर्गत ठाढ़ी रेता में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। रेता में गंडक नदी के किनारे और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे एक साधु और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ठाढ़ी गांव के रहने वाले थे और पिछले 5 सालों से रेता में गंडक नदी के किनारे जंगल के बीच झोपड़ी बनाकर रहते थे। साथ ही दियारा की जमीन पर खेती भी करते थे।
घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चुलभट्टा जंगल से करीब 500 मीटर दूर रेता में हुई।दरअसल, 70 वर्षीय साधु बोधन महतो का शव नदी के बीच चट्टानों पर मिला। वहीं, उनकी पत्नी 65 वर्षीय भगवती देवी का शव नदी किनारे वन क्षेत्र में पड़ा था। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग साधु बोधन महतो की पहले लाठी-डंडों से पिटाई की गई और फिर उसके बाल नोचे गए. साथ ही चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है. वहीं महिला के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं. आपको बता दें कि इस इलाके में लोगों की आवाजाही बहुत कम रहती है|
सुबह 10 से 11 बजे के बीच जब मछुआरे और किसान उधर गए तो उन्होंने शव को देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई|
Next Story