
x
Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रात में दलान में सो रहे दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं ह्त्या का आरोप दामाद पर लगा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है गंगा प्रसाद यादव और उनकी पत्नी दलान में सो रहे थे। इस दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। सुबर देर तक जब पति-पत्नी नहीं जागे तो परिवार वालों ने खुद जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
दोनों पति-पत्नी लहुलूहान हालत में पड़े थे। पति गंगा प्रसाद की मौत हो चुकी थी जबकि पत्नी की अभी जिंदा थी। आनन-फानने में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां संजू देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के पीछे मृतक के दामाद अमरेश कुमार पर शक जताया जा रहा है। घटना के संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुट गई है।
TagsBiharदंपतिहमलापतिमौतपत्नीघायलBiharcoupleattackhusbanddeathwifeinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





