
x
Bihar बिहार: राज्य में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कई इलाकों में Cold Day Condition बनी रहेगी। इसके साथ ही सुबह और रात के समय Dense Fog लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
जिन जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में दिनभर धूप कमजोर रहने और तापमान सामान्य से नीचे रहने की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के कुछ इलाकों में Very Dense Fog छा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिंद महासागर में बन रही Severe Cyclonic Conditions, ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय Jet Stream और हिमालयी क्षेत्रों में जारी Snowfall के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं।इस बार Makar Sankranti 2026 कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मनाए जाने के आसार हैं। गुरुवार को पूरे राज्य में सर्द हवाओं का जबरदस्त असर देखने को मिला। दोपहर में निकली हल्की धूप भी राहत नहीं दे सकी।अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
TagsBiharठंडऑरेंज अलर्टBiharCold waveOrange alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





