
x
Bihar बिहार: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी गाँव में मंगलवार को ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान एक पक्ष के मोहम्मद शाहनवाज़ और उनके भाई दाऊद आलम और दूसरे पक्ष के मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद मुज़फ़्फ़र के रूप में हुई है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल मोहम्मद शाहनवाज़ आलम ने बताया कि उनके परिवार और विरोधी पक्ष के बीच पिछले एक साल से ज़मीन विवाद चल रहा है। विवाद को निपटाने के लिए पहले सरकारी अमीन से ज़मीन की नापी कराई गई और खंभे गाड़े गए। लेकिन हाल ही में विरोधी पक्ष ने बिना किसी सूचना के फिर से अमीन को बुलाकर नापी करवाई और पहले से लगे खंभों को उखाड़ दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही शाहनवाज़ और उसका भाई दाऊद वहाँ पहुँच गए और विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। शाहनवाज़ और दाऊद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विरोधी पक्ष के दो लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
TagsBiharविवादभिड़ंतचारघायलBihardisputeclashfourinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





