
x
Bihar : पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और जज एवं वकीलों के चेंबर भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट के एक रजिस्टर पर प्राप्त ईमेल में यह धमकी दी गई थी कि 8 जनवरी 2026 को सिविल कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईडीएस से विस्फोट किया जाएगा। इस सूचना के बाद जिला बार एसोसिएशन, पटना के सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया गया कि सभी सदस्यों को कोर्ट परिसर खाली करने की कार्रवाई करें।
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय परिसर खाली कराया गया। डॉग स्क्वाड्रन मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को छप्पे-छप्पे जांचने में जुट गई। पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट के सभी जज, स्टाफ और वकीलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। मौके पर वरिष्ठ एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी जांच-पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत और इसे देने वाले व्यक्तियों की खोज में सक्रिय है।
TagsBiharसिविल कोर्टधमकीBiharCivil Courtthreat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





